खेत में फेंका मिले तीन मॉनिटर और एक सीपीयू
मिर्जापुर, जून 10 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव के कंपोजिट विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ की। उधर, मंगलवार सुबह विद्यालय के पीछे तालाब के बगल खेत में तीन कम्प्यूटर मॉनिटर और एक सीपीयू फेंका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पवन कुमार को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फेंके मिले सामान को विद्यालय में सुरक्षित रखवाया। मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गहनता से जांच कर कड़ाई से पूछताछ करें तो मामले का खुलासा हो जाएगा। चोरों ने रविवार या सोमवार की भोर में कंपोजिट विद्यालय ककरद का ताला तोड़कर इलेक्ट्रानिक सामान चुरा ले गए थे। इसकी जानकारी सुबह जब ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि तब तक मंगलवार को विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.