खेत में फूल तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे का हमला, घायल
कानपुर, जून 3 -- सरसौल। महाराजपुर के बैजाखेड़ा में खेत में फूल तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया। किसान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम खोजबीन में लगी है। ड्रोन से भी तलाश की जा रही है गया लेकिन पता नहीं चल पाया। हालांकि कुछ लोग तेंदुआ होने की आशंका जता रहे हैं। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मदद की बात कही। महाराजपुर के बैजाखेड़ा निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र पासवान बुधवार सुबह तड़के गुलाब के खेत में फूल तोड़ रहे थे। साथ में पत्नी मनीषा, बेटा सनी भाई वीरेंद्र भी थे। लकड़बग्घे ने अचानक सुरेंद्र की गर्दन पर हमला कर दिया। इस पर सुरेंद्र चिल्लाए तो परिजन दौड़े। पत्नी मनीषा ने लकड़बग्घे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो सुरेंद्र को छोड़कर पास स्थित मक्का के खेत में घुस गया और जंगल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.