महोबा, मई 25 -- खन्ना, संवाददाता। खेत में किसान का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक बेटी की शादी की चिंता में परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। थाना क्षेत्र के गांव सिरसी कला निवासी 55 वर्षीय शंकर लाल गांव में खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव के गंगादीन की खेती भी बटाई पर ले रखी थी। किसान शनिवार को घर से खेत जाने की बात कहकर निकला और वापस नहीं पहुंचा। रविवार को किसान के घर न पहुंचनें पर परिजनों ने खोजबीन की तो खेत में पेड़ से शव फांसी के फंदे से लटकता मिला जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के पास तीन बीघा भूमि थी जबकि गांव के लोगों के खेत बटाई पर लेता था। मृतक की पत्नी घसीटिया का रो रोकर ब...