श्रावस्ती, मार्च 30 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। मक्का फसल की रखवाली करने गए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में ही फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के बैरागीजोत गांव निवासी शंकर लाल प्रजापति (18) पुत्र राम कुमार रविवार देर शाम को खाना खाकर अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने खेत चला गया। जिसका शव सोमवार सुबह खेत में बने अंटा मचान की बल्ली के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सुबह खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे से लटका देख परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली भिनगा की पुलिस व फारेंसिक टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.