खेत में फसल लहलहाने की जगह काटी जा रही कॉलोनी
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद भी अवैध निर्माण करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। गुरूवार को इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन ने आगरा रोड पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत एडीए में की। जिस पर सचिव ने जांच के निर्देश दिए हैं। आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी मनोज सक्सेना ने कहा कि मौजा रुस्तमपुर सकत खां थाना मडराक आगरा रोड पर एक खेत में प्रॉपर्टी डीलर प्लाटिंग का कार्य कर रहे हैं। एडीए से नक्शा पास बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। गेट बंद कॉलोनी का निर्माण कराए जाने से यहां स्थित अन्य लोगों के प्लाटों का रास्ता भी बंद हो जाएगा। गेट बंद कॉलोनी कहकर क्षेत्रीय लोगों के रास्ते को रोका जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगो में आक्रोश है। इस संबंध सचिव दीपाली भार्गव ने क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.