महोबा, मार्च 24 -- महोबा, संवाददाता। खेत की कटाई करने गई महिला किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सीने में घाव और खून से लथपथ होने पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। जबकि लोग सर्प दंश से मौत की भी चर्चा हो रही है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी होगी। मुख्यालय कोतवाली के गांव बिलबई निवासी रमेश की 60 वर्षीय पत्नी श्यामरानी खेत में काम कर रही थी। सोमवार को परिजन खेत गए तो महिला संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थी। सीने में घाव था जिससे रक्त का स्राव हो रहा था। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों में सर्प दंश से मौत की भी चर्चा है। मृतिका के पुत्र 22 वर्षीय नीरज का कहना है कि...