शामली, अप्रैल 3 -- झिंझाना। थाना सिसाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी एक किसान ने अपने पड़ोसियों पर खेत में लगे फलदार पेड़ों को जलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव टपराना निवासी नदीम पुत्र रियासत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता के नाम खसरा संख्या 195 की जमीन है, जिसमें उसने करीब 12 वर्ष पूर्व नाशपाती के पेड़ लगाए थे। ये पेड़ अब पूरी तरह फलदार हो चुके थे और अच्छी पैदावार दे रहे थे।आरोप है कि पड़ोसी खेत के खातेदार कय्यूम पुत्र अय्यूब और उसका पुत्र फरीद अक्सर उसकी फसल को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। दोनों पर दबंगई करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, कई बार समझाने और गांव के जिम्मेदार लोगों से कहलवाने के बावजूद भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।नदीम का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.