श्रावस्ती, मार्च 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के बैरागीजोत गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकता देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की तरफ गए। वहां उनकी नजर पेड़ से लटकते एक शव पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो यह बैरागीजोत निवासी 18 वर्षीय शंकर लाल पुत्र राम कुमार का शव था। शव को फांसी के फंदे से लटका देख लोग सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित किया।परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.