श्रावस्ती, फरवरी 18 -- रतनापुर, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। जिसका शव खेत में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रखा बुजुर्ग के मजरा जिगिनिहा गांव निवासी किसान दुईजीराम (50) पुत्र मायादीन बुधवार सुबह साइकिल लेकर खेत देखने गया था। जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे में लटका पाया गया। कुछ लोग खेत से वापस घर आ रहे थे तो उनकी नजर फंदे से लटकते शव पर पड़ी। लोगों की ओर से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरव...