नई दिल्ली, अगस्त 20 -- यूपी के फिरोजाबाद में जसराना क्षेत्र में एक युवती को उसके पिता ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। रात को घर में सोई बेटी अचानक उठकर बाहर गई तो पीछे-पीछे गए पिता ने उसे खेत में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। आगबबूला होकर उसने कुल्हाड़ी से बेटी के गर्दन पर वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर लौटा। गांव वालों ने जब बेटी के शव की सूचना दी तो घटनास्थल पर पहुंचकर रोता बिलखता रहा। पुलिस जांच के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता टूट गया और सच बता दिया। जसराना के नगला जाट निवासी इंद्रपाल सिंह खेती का काम करता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी नेहा बघेल (18) अपनी मां और बहन के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। रात को नेहा उठकर बाहर निकल गई। पिता जग गया और उसे शक हो गया कि बेटी प्रेमी से मिलने गई होगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.