बागपत, मार्च 25 -- बागपत। आजमपुर मुलसम गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदारी करने गए व्यक्ति का शव सुबह पेड़ पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आजमपुर मुलसम गांव में दौराला शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। इस पर गांव का पवन उर्फ कालू(56 वर्ष) पुत्र नत्थू चौकीदार है। पुलिस ने बताया कि पवन मंगलवार शाम घर से केंद्र पर चौकीदारी करने गया था। बुधवार सुबह जब पवन वापस घर नहीं पहुंचा तो बेटा निक्की केंद्र पर उन्हें देखने पहुंचा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद निक्की ने गांव में इसकी सूचना दी। काफी संख्या में ग्रामीण केंद्र पर पहुंचे और तलाश शुरू की। केंद्र के पास खेत में शीशम के पेड़ पर पवन का शव फंदे से लटका मिला। पवन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सूचना पर पहुंची पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.