खेत में पिलर लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल
गोरखपुर, मई 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चौक माफी गांव में खेत की मेड़ काटकर जबरन पिलर लगाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोगों का सिर फट गया, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला का हाथ टूट गया। एक अन्य महिला भी घायल हुई है। पीड़िता रंजना सहानी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके तीन माह के बच्चे को भी फेंक दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- महिला का बाल पकड़कर खींचा, घसीटते हुए पीटा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.