अलवर, मार्च 16 -- अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार शाम से लापता दो सगे नाबालिग भाइयों के शव सोमवार को खेत में बने गहरे गड्ढे में भरे पानी से मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल छा गया। यह दर्दनाक घटना अलवर जिले के ग्रामीण अंचल में घटित हुई, जहां दोनों बच्चे रविवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार दोपहर को शेखपुर के जंगल से लगे खेतों में कुछ ग्रामीणों को बच्चों के कपड़े और चप्पल पानी से भरे एक गड्ढे के बाहर पड़े दिखाई दिए। शक होने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की और जब गड्ढे के पानी में झांककर देखा तो दोनों बच्चों के शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.