औरैया, मई 20 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगराजपुर में बुधवार तड़के खेत पर सिंचाई करने गए किसान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जुगराजपुर निवासी 62 वर्षीय यतेंद्र कुमार दुबे बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे खेत में खड़ी मूंग की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्ह...