कानपुर, अप्रैल 25 -- सरसौल। महाराजपुर के सिकठिया गांव में शनिवार को खेत में पानी लगाने गये अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महाराजपुर के सिकठिया गांव निवासी 50 वर्षीय देशराज शनिवार को बटाई के खेत में पानी लगाने गए थे। तभी बिजली के करंट की चपेट में आ गए। बगल के खेतों में गेहूं की कतराई करने जा रहे किसान ने देशराज को ट्यूबबेल के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौक पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा और तीन बेटे गोलू, करन और अंकित व एक बेटी संजोली है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लि...