मुरादाबाद, जून 14 -- खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरफ दलपत निवासी सर्वेश पत्नी जयवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने खेत में पानी लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सोमपाल पुत्र दौलत सिंह और सोनू पुत्र सोमपाल सिंह वहां पहुंचे और खेत में जा रहे पानी को बंद कर दिया। विरोध करने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर सोनू ने उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की । महिला के शोर मचाने पर गांव के सुखवीर पुत्र प्रताप सिंह और डालचंद्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनो...