खेत में पानी लगाते समय किसान को सांप ने डंसा, मौत
हरदोई, मई 27 -- शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गयंद में मंगलवार को गन्ने के खेत में पानी लगाते समय एक किसान को जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम फतेहपुर गयंद निवासी धर्मवीर सिंह (50) पुत्र इंद्रकुमार सिंह मंगलवार दोपहर अपने गन्ने के खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान खेत में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- फसल सिंचाई कर रहे किसान को सांप ने डसा किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.