खेत में पानी भरने से 0238 में बढ़ेगा रेड रॉट, घटेगा उत्पादन
बिजनौर, सितम्बर 29 -- 0238 गन्ना प्रजाति रेड रॉट की जकड़न में आने लगी है। अब खेतों में जलभराव होने से रेड रॉट बीमारी तीव्रता से बढ़ेगी और गन्ने का उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है। डीसीओ बृजेश कुमार पटेल के मुताबिक जिले में 0238 की पैडी का रकबा करीब 12 प्रतिशत और पौधा करीब 6 प्रतिशत है। अगर 0238 का रकबा अधिक होता तो उत्पादन भी अधिक प्रभावित होता। बीमारी के बावजूद जिले में पूरी तरह से किसानों का 0238 गन्ना प्रजाति से मोहभंग नहीं हुआ है। जिले में करीब 12 प्रतिशत पैडी और 6 प्रतिशत पौधा है। 0238 गन्ना प्रजाति में रेड रॉट का प्रकोप दिखने लगा है। बीमारी को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है। बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिन से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- गन्ने की नई उन्नत किस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.