गाजीपुर, दिसम्बर 20 -- मरदह। बिरनो थाना के मीरपुर गांव निवासी जोखन यादव के खेत में गांव निवासी कुछ लोगों ने अपने खेत में पानी ले जाने के दौरान पानी भर दिया। इसको लेकर मना करने पर जोखन यादव को गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा एवं जान से मारने की धमकी दी। घायल जोखन यादव का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। बिरनो पुलिस ने जोखन यादव के प्रार्थना पत्र पर श्रवण यादव, महेंद्र यादव, मुखराम यादव, राजेन्द्र यादव निवासी मीरपुर थाना बिरनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.