हाथरस, जून 23 -- ​सासनी । क्षेत्र के गाँव ऊतरा के एक किसान ने मंगलवार को तहसील प्रशासन से अपनी बर्बाद हुई फसल के लिए न्याय की गुहार लगाई है। किसान महावीर सिंह पुत्र चौबे सिंह ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गाँव के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पोखर (तालाब) का पानी उनके खेत में छोड़े जाने से उनकी फसल नष्ट हो गई है। ​पीड़ित किसान ने शिकायत में बताया है कि उनके पास गाँव में 3.5 बीघा कृषि योग्य भूमि है, जिसमें उन्होंने बाजरे की फसल की बुबाई कर रखी थी। उनका आरोप है कि गाँव के कुछ ग्रामीणों ने पोखर पर अवैध कब्जा कर रखा है और तालाब का पानी जबरन उनके खेत में छोड़ दिया गया। इस जलभराव के कारण उनकी 3.5 बीघा खड़ी बाजरे की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।​किसान ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में संपूर्ण समाधान दिवस में...