मऊ, अप्रैल 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर टाडी में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सविता देवी पत्नी वकील ने तहरीर में बताया कि विगत 20 अप्रैल की भोर में वह अपने खेत में मोटर से सब्जी की सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान बालचंद वहां पहुंचे और अपने खेत में पानी जाने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर बालचंद के साथ अमरजीत, सवरू व दीपक , भगवंती, देवती, हेवंती, सिलवंती व सोहन भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।पीड़िता यह भी पढ़ें- मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज का आरोप है कि जब वह घटना की सूचना देने घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और जेठ धर्मदेव, सविता...