लातेहार, दिसम्बर 15 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चेताग पंचायत के पचफेड़ी गांव में रविवार को खेत में पानी पटवन के दौरान बिजली करंट से एक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार फचफेड़ी ग्राम निवासी महिला कुलेश्वरी उरांव उम्र 40 वर्ष अपने खेत में पानी पटवन कर रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली करंट के चपेट में आकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वही स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.