संभल, मार्च 2 -- ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के एक गांव में खेत पर फसल में पानी चला रही युवती को युवक ने मौका पाकर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी मौका पाकर भाग गया। ग्रामीण बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को खेत पर फसल में पानी चला रही थी। युवती का पिता बेटी को खेत में पानी चलाते छोड़कर पड़ोसी गांव में गन्ना बोने के लिए चला गया। इसी बीच गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया, और युवती को अकेली देखकर दबोच लिया। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच ग्रामीण खेत पर पहुंचा तो आरोपी युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। ग्रामीण ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। ग्रामीण बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ पुलिस को...