मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- खेत में पानी जाने के विवाद में कटघर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने ग्रामीण की भतीजी से अश्लीलता कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत में पानी जाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर 13 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला राजीव अपने भाई संजीव, मां मुन्नी देवी और पत्नी मोहिनी के साथ लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया। यह भी पढ़ें- मवेशी के विवाद में मां-बेटे को पीटा, चार पर केस ग्रामीण के अनुसार उस समय घम में उसके माता, पिता भाई और 16 वर्षीय भतीजी और भतीजा मौजूद थे। आरोपियों ने लाठी-डंडा और सरिया ...