सीतापुर, अप्रैल 27 -- मिश्रिख, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बेलहिया गांव में खेत से पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में चार दबंगों ने दो किसानों की बेरहमी से पिटाई कर दी और उनका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित जितेंद्र यादव के अनुसार 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने साथियों रामरहीश, बराती, दिनेश और करन के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पिपरोसा निवासी वीरु, मनीराम, राममूर्ति और नीलू मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और खेत में बिछी पानी की पाइप के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जितेन्द्र व बराती लाल को बुरी तरह पीटा। यह भी पढ़ें- नलकूप जा रहे युवक को दबंग ने पीटा आरोप है कि हमलावरों ने जितेन्द्र का मोबाइल छीनकर फेंक दिया, जिससे...