बिजनौर, फरवरी 24 -- गांव शेखपुरा लाला में मंगलवार दोपहर खेत में खेल रहे पांच वर्षीय बालक पर गुलदार ने हमला कर दिया । गुलदार बच्चे को अपने जबड़े में घसीट ले गया। शोर मचाने पर गुलदार ने बच्चे को छोड़ा। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन मेरठ ले गए। गांव निवासी किसान विक्की अपने खेत में गन्ने की बुवाई कर रहा था। वहां पर और भी लोग मौजूद थे। साथ ही उसका पांच वर्षीय पुत्र आरव भी खेत में खेल रहा था। अचानक पास के गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और गुलदार बच्चे को खींचकर ले जाने लगा। खेत पर मौजूद अन्य परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की ओर दौड़े। जिसके बाद गुलदार बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल बिजनौर ले गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.