पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। खेत में कंबाइन का पहिया घुसने से पर कुछ लोंगों ने चालक की लाठी डंडे और धारदार हथियार से पिटाई लगा दी। बमुश्किल लोगों ने बचाया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव वासुपुर के रहने वाले तसलीमुद्धीन पुत्र इस्लामुद्धीन दो अप्रैल को कंबाइन लेकर जा रहे थे। चकमार्ग संकरा होने से कंबाइन का पहिया मो. सईद निवासी जादौंपुर थानाखुटार जनपद शाहजहांपुर के खेत में चला गया। आरोप है इस पर मो. सईद ने तसलीमुद्धीन के साथ गाली गलोज की। उसके बाद तसलीमुद्धीन कंबाइन लेकर गेहूं की कटाई करने चला गया। वहां मो. सईद पुत्र कल्लू, फिरदौस,इसहाक, सुलेमान, लल्ला एक अज्ञात के साथ वहां धारदार हथियार और लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। सभी आरोपियों ने तसलीमुद्धीन की बेरहमी से पिटाई लगा दी। आस पास के लोगों ने उसे ब...