गाज़ियाबाद, मई 1 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा में गोविंदपुरी मार्ग पर ईख के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े मिले। पशु वध करने वाले बदमाशों के एनकांउटर की मांग को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मोदीनगर-सारा मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। गांव सारा के ग्रामीण गुरुवार सुबह जब अपने अपने खेत गए तो मोदीनगर मार्ग स्थित ईख के खेत में पशुओं के अवशेष पडे़ हुए थे। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन पशुओं के अवशेष खेत में इधर-उधर पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बजरंग दल व गोरक्षा दल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। ...