बिजनौर, फरवरी 2 -- थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शव खेत में मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता में मामला खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से मौत होना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रावली निवासी विजय पाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्री पायल रविवार सुबह गांव निवासी खेम सिंह पुत्र मुकंदी के खेत में मृत अवस्था में मिली। पुलिस जांच में मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान नहीं है। खेम सिंह ने खेत में जंगली जानवरों से बचाव को खेत चारों तरफ बिजली के तारों की बाड़ कर रखी है। युवती का एक हाथ तार बाड़ की चपेट में आया प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.