लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- भीरा थाना क्षेत्र के गोंधिया गांव के बाहर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने मृतक के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी 32 वर्षीय रामू पुत्र बूधर का शव मंगलवार को पड़रिया तुला और गोंधिया की सीमा पर गुरदयाल राठौर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे और बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व रामू की पत्नी राधा की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के ठीक 33 वें दिन पति का शव मिलने से क्षेत्र में यह घट...