बेगुसराय, मार्च 5 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर पंचायत के डुमरिया गांव में बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरिया वार्ड संख्या 06 निवासी संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र रामबाबू कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार संजय यादव अपने पुत्र रामबाबू के साथ डुमरिया बहियार में मक्का फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान रामबाबू मवेशियों के लिए चारा काटने चला गया। चारा काटकर जब वह घास समेट रहा था, तभी खेत में पहले से करंट प्रवाहित बिजली के तार से घास सट गया। घास में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही तड़पकर गिर पड़ा। देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता उसे देखने खेत की ओर गए। वहां रामबाबू को मृत अवस्था में पाया। घटना...