औरैया, जनवरी 13 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के बघुआ अड्डा गांव में मंगलवार शाम एक लगभग 10 फीट लंबा अजगर खेत से निकलकर गांव की ओर आ गया। रास्ते में उसने एक बकरी पर हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को जिंदा पकड़ लिया और बाद में वन विभाग की टीम को सौंप दिया। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी पिंटू यादव के खेत की ओर नदी की तरफ से अजगर निकला और धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ गया। रास्ते में एक बकरी उसके चपेट में आ गई, जिसे देखकर लोगों में डर और भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इस बीच गांव के लोगों ने डंडों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मचारी गौरव मिश्रा, विजय यादव व दुर्गेश यादव गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.