पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर। एक सप्ताह पहले गांव के पास खेत में नर कंकाल की खोपड़ी मिलने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुबूत लगे। पुलिस ने रघुनंदन के भाई की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर में बीते सात दिसबंर को गांव के पास खेत में नर कंकाल की खोपड़ी मिली थी। पास में ही कपड़े भी बरामद हुए थे। गांव के चुन्नीलाल का आरोप है कि खोपड़ी डेढ़ महीने पहले गायब हुए उसके भाई रघुनंदन की है। पुलिस ने खोपड़ी डीएनए टेस्ट के लिए भेजी है। इस मामले में रघुनंदन के भाई चुन्नी और लल्लू का ब्लड सैंप भी लिया गया है। चुन्नी लाल ने गांव के लोगों पर रघुनंदन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक दिन पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.