खेत में धान रोपाई के दौरान मारपीट,तलवार लेकर धमकाया
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कैमा निवासी बलवीर सिंह पुत्र जुगेन्द्र सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 18 जून की सुबह करीब 9 बजे बलवीर सिंह अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दलजीत सिंह पुत्र जुगेन्द्र सिंह वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। वहां से जब वह वहां से अपने घर की ओर जा रहे थे, तब भूपेन्द्र सिंह और दलजीत सिंह ने उन्हें घेर लिया और दोबारा जान से मारने की धमकी दी। भूपेन्द्र सिंह घर से तलवार लेकर आया। किसी तरह वह वहां से अपनी जान बचाकर निकल गए। आरोपी पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.