आरा, दिसम्बर 11 -- -अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में बुधवार की रात हुई घटना -पांच की संख्या में बदमाशों पर गोली मारने का लगाया जा रहा आरोप -घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में बुधवार की रात खेत में धान की रखवाली कर रहे एक किसान को गोली मार दी गई। गोली उनकी बायीं हथेली में लगी है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी किसान धनपुरा गांव निवासी स्व. हरि चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र गुपुत चौधरी हैं। हालांकि गोली मारने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। किसान का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। इधर, देर रात किसान को गोली मारे जाने की घटना से गांव में सनसनी मच गयी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.