खेत में धान की पौध रोपते समय सर्पदंश से किसान की मौत
फिरोजाबाद, जून 14 -- फरिहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में धान की पौध रोपने गए किसान को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला भांदौ निवासी 55 वर्षीय किसान अवधेश कुमार पुत्र रामेश्वर खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह रविवार सुबह आठ बजे अपने खेत में धान की पौध रोपने के लिए डालने गया था। उसी दौरान उसके पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से किशोर की मौत यह देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने किसान के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.