फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। ट्रस्ट की जमीन पर फसल की सुरक्षा के लिए तार लगाकर करंट दौड़ा दिया। इसकी चपेट में आने से घर जा रहे मजदूर की मौत हो गई और रात भर वह खेत में ही पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर दो पक्ष भिड़ गये। मारपीट के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बवाल को देखते हुये तीन थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर बहादुरगंज मोहल्ला निवासी एकलव्य समेत चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मऊ दरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मऊदरवाजा थाने के अर्रा पहाड़पुर में नवीन मंडी से आगे एक ट्रस्ट की जमीन है। जिस पर गेहूं और सरसों की फसल की गई है। फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ तार लगाए गए हैं जिन पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.