बाराबंकी, अप्रैल 12 -- सआदतगंज। मसौली थाना के गदवापुर गांव में खेत में दवा कर छिड़काव कर रहे युवक पर विपक्षी ने डंडे व ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मसौली थाने की त्रिलोकपुर चौकी क्षेत्र के गदवापुर गांव निवासी विमलेश कुमार उर्फ गुड्डू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ललित कुमार के खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वहां गांव के ही रमाशंकर पुत्र झगरू भी वहां आ गए और वह बेवजह कहासुनी के साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर पास में पड़े डंडे से उन्होंने मारना शुरू कर दिया। पास पड़ी ईंट से सीने पर मार दिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग वहां आ गए। लोगों ने बीच बचाव कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के ...