लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- थाना खीरी क्षेत्र के गांव रूद्रपुर खुर्द निवासी एक युवक शुक्रवार की दोपहर अपने सब्जियों के खेत में दवा का छिड़काव करने गया था। बताते हैं कि इसके बाद जब घर लौटा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव रूद्रपुर खुर्द निवासी पाले का 35 वर्षीय बेटा दिनेश शुक्रवार की दोपहर अपने सब्जियों के खेत में दवा का छिड़काव करने गया था। चाचा छोट्न्ने ने बताया कि दिनेश जब दवा का छिड़काव कर दोपहर करीब तीन बजे घर लौटा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.