राजगढ़, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश में रोंगटे खड़े देने वाली एक वारदात सामने आई है। गेहूं के खेत में एक महिला दर्द से कराह रही थी। उसकी नाक और जीभ कटी हुई थी। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस भयानक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार को एक गेहूं के खेत में 70 साल की महिला जीवन-मरण के बीच जूझ रही थी। बुजुर्ग महिला की नाक और जीभ कटी हुई हालत में मिली। वह खेत में छोड़े गए एक पलंग के पास दर्द से कराह रही थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले की क्रूरता ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि...