गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तिलौली गांव के पास मंगलवार अपराह्न करीब 1:30 बजे खेत की सिंचाई करते समय दंपति करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। तिलौली निवासी पन्ने (42) अपनी पत्नी सुधा देवी (39) के साथ खेत में पानी चला रहे थे। पास के खेत में फसल को पशुओं से बचाने के लिए कंटीले तार की बाड़ में बिजली का तार जोड़ा गया था। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बांस-डंडों की मदद से उन्हें छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी चौरीचौरा भेजा, जहां पन्ने की हालत गंभीर बताई गई है। यह भी पढ़ें- सहरसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा यह भी पढ़ें- रामपुर में एचटी लाइन की चपेट में आई भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.