बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती/रुधौली, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आग का तांडव रविवार को भी जारी रहा। दुबौलिया, वाल्टरगंज, रुधौली और कप्तानगंज थानाक्षेत्र में लगी आग में करीब 200 बीघा फसल जलकर राख हो गई। साथ ही बगिया, कुटी आदि जो भी आग की चपेट में आया जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रुधौली थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव में आग से लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं चैसार सहित आधा दर्जन गांवों के खेतों में लगी आग से लगभग 300 बीघा गेहूं के डंठल जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से ग्रामीणों ने काफी मशक्त के बाद काबू पाया। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। रुधौली क्षेत्र में रविवार को लगी आग पछुवा हवा के कारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.