लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई के नंदपुर गांव में बड़े ड्रोन गिरने की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आकलन-मूल्यांकन करके किसान को यथोचित मुआवजा भी दिलाए। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किए जाएं।उन्होंने कहा है कि युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के खेत में गिरने से दहशत और अफरातफरी मच गई। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहां आ गिरी है। अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है, तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। कहीं ये खेत की बजाय आस-पास की किसी बस्ती पर गिर जाता, तो इस दुर्घटना स...