कन्नौज, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के किसानों के सामने आलू की फसल को लेकर गहरा संकट खड़ा हो गया है। नगला विरियन निवासी किसान विपिन पुत्र कालीचरण ने उचित दाम न मिलने से मजबूर होकर अपनी लगभग 5 बीघा आलू की फसल खेत में ही डंप कर दी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि डंप करने के बाद भी आलू नहीं बिक रहा है। कड़ी धूप में किसान खुद ही आलू की छंटाई करता नजर आया, जो उसकी बेबसी को साफ बयां करता है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा के नेता अच्छे खां ने किसान को इस हालत में देखा तो रुककर उसका हाल जाना और खुद भी उसकी मदद में जुट गए। उन्होंने किसान के साथ खड़े होकर उसके दर्द को समझा और उसकी समस्या को गंभीर बताया। पीड़ित किसान विपिन ने बताया कि वह करीब 100 पैकेट आलू लेकर मंडी गया था, लेकिन वहां आढ़तियों ने आलू खरीदने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ ने तो आलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.