खेत में टूटी पड़ी एचटी लाइन में उतरा करंट, युवक झुलसा
उरई, जून 4 -- जालौन। संवाददाता कुठौंदा बुजुर्ग में गांव के बाहर खेतों में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में अचानक से करंट आने से खेत पर काम करा रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथ ही आसपास आग लग गई। परिजनों ने तत्काल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी हिमांशु तिवारी गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे खेत में खड़ी मूंग की फसल की कटाई करा रहे थे। पिछले दिनों में आई आंधी में उनके खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इस तार में बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी। जिससे खेत में मजदूर और खेत स्वामी बिना किसी डर के काम में मगन थे। दोपहर करीब दो बजे हिमांशु खेत में टहलते हुए हाईटेंशन लाइन के पास पहुंच गए और उनका पैर हाईटेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.