खेत में टूटकर गिरा तार, करंट से किसान की मौत
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव (कामापुर) में बुधवार को खेत में टूटकर गिरे बिजली तार में उतरे करंट किसान सुभाष यादव (42) की मौत हो गई। वह फसल देखने खेत की ओर गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब सात बजे खेत में शव पड़ा मिला। आसपास तार टूटकर गिरा था। उनको 16 वर्ष का एक बेटा है। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग को लेकर अड़ गए थे। पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। यह भी पढ़ें- करंट से किसान की मौत, एनएच 33 जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.