मेरठ, मई 30 -- रोहटा थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव में शुक्रवार देर रात खेत पर जा रहे किसान को पड़ोसी पिता पुत्र ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया। घायल का मेरठ अस्पताल में उपचार कराया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अमानुल्लापुर निवासी किसान नीरज ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर निकला तो रास्ते में खड़े दीपू पुत्र बबली अपने भाई हिमांशु के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पिता बबली, चचेरे भाई मनोज व राहुल पुत्र महेन्द्र को मौके पर बुला लिया। जिन्होने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब नीरज ने हमलावरों से जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर...