गौरीगंज, मार्च 26 -- जामो। खेत में चर रहे जानवर को रोकने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे रेसी निवासी देव प्रताप सिंह बीते मंगलवार की शाम मुसाफिरखाना से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसके खेत में कुछ गोवंश गेहूं की फसल चर रहे थे। जिसे लेकर उसने वहां मौजूद तीन लड़कों से पूछा कि किसकी गाय है। इसी बात को लेकर देव प्रताप व लड़कों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद घर आकर देवप्रताप खाना खाकर सो गया। बुधवार की सुबह जब वह घर से शौच के लिए निकला तो रास्ते में मौजूद रामसुमेर पासी, मोहनलाल, रामभवन व हुबराजी ने मिलकर उसपर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.