पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पूरनपुर। खेत में जल रही नरई से मैकेनिक के खोखा और तीन बाइकें जल गईं। बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुर्रेया खुर्द के रहने वाले सुशील कुमार का खेत सिंहपुर मार्ग पर मौजूद है। बुधवार को सुशील का बेटा खेत में खड़ी नरई फूंकने गया। नरई जलाने के दौरान तेज हवा के झोंके से आग ने प्रचंड रुप ले लिया और बेकाबू हो गई। इससे खेत के पास में रखा बाइक मैकेनिक रवि वर्मा का खोखा जलने लगा। रवि के शोर शराब करने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। खोखे के पास मरम्मत के लिए आईं तीन बाइकें भी आग की चपेट में आने से जल गईं। इससे अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल लोगों ने आग बुझाई। सूचना पर गढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.