खेत में जलजमाव से काटकर रखी मक्के की फसल में कीड़ा लगने की चिंता
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हवा के साथ बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेत में काट कर रखी मक्के की फसल में पानी लगने से सड़ने व कीड़ा लगने की चिंता सताने लगी है। बंदरा निवासी नवीन कुमार, शिवनगर निवासी शिवकुमार, तेपरी निवासी मनीष ठाकुर आदि किसानों ने बताया कि महंगी खाद व बीज से कई एकड़ में मक्के की खेती की थी। ठीक- ठाक उपज होने की उम्मीद थी। बेमौसम बारिश ने मंसूबे पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में जलजमाव से काटकर रखी मक्के की फसल में कीड़ा लगने की चिंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.